लालू प्रसाद कांग्रेस के प्रति ईमानदार नहीं : अशोक चौधरी

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 19 मार्च (आईएएनएस)| बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे के विवाद के बीच अब विरोधी भी नसीहत देने लगे हैं। जनता दल (युनाइटेड) के नेता और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने यहां मंगलवार को कहा कि लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कभी भी कांग्रेस के प्रति ईमानदार नहीं रही है।

उन्होंने राजद पर आरोप लगाया कि लालू प्रसाद ने अपने ‘वोटबैंक’ को बनाए रखने के लिए बिहार में कभी भी कांग्रेस को मजबूत नहीं होने दिया।

पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने माना कि कांग्रेस पहले से मजबूत हुई है।

मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की 11 सीटों की मांग के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को ज्यादा सीटों की मांग करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस के चार विधायक थे, तब कांग्रेस को पिछले लोकसभा चुनाव में 12 सीटें मिली थीं। आज कांग्रेस के पास 27 विधायक हैं। पार्टी पहले से मजबूत हुई है।”

बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री चौधरी ने कहा, “राजद का मुख्य वोटबैंक मुस्लिम और यादव माने जाते हैं। राजद को यह भय सताता रहता है कि अगर कांग्रेस मजबूत हुई तब अल्पसंख्यक कांग्रेस की ओर खिसक जाएंगे और उनके पास केवल यादवों का वोट बचेगा। ऐसे में कांग्रेस को वह मजबूत ही नहीं होने देना चाहते।”

उल्लेखनीय है कि चौधरी पहले कांग्रेस में थे, बाद में वह जद (यू) में शामिल हो गए।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022