3 मार्च 2020: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: प्रधानमंत्री मोदी से मिले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Follow न्यूज्ड On  

मंगलवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष के सांसद दिल्ली दंगे पर चर्चा की मांग कर रहे थे। लोकसभा स्पीकर ने सांसदों को वॉर्निंग भी दी। LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें…

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

12:08 PM | दिल्ली हिंसा पर विपक्षी सांसदों का जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित


12:07 PM | रणजी ट्रॉफीः कर्नाटक को 174 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा बंगाल


11:58 AM | PM मोदी से मिले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

पीएम मोदी से मुलाकात पर बोले अरविंद केजरीवाल- यह शिष्टाचार भेंट थी। चुनाव जीतने के बाद ही समय मांगा था। दिल्ली के हालात पर चर्चा हुई और लोगों के लिए काम करने में सहयोग मांगा। बताया कि रविवार को बहुत अफ़वाहें फैलीं, उन्हें रोकने में दिल्ली पुलिस ने बहुत अच्छा रोल निभाया। साथ ही निवेदन किया कि दंगे कराने के जिम्मेदार जो भी हो, कितने बड़े हों, कोई भी है उन्हें बख्शा ना जाए।


11:20 AM | लोकसभा दोपहर 12 बजे और राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित

विपक्षी दलों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित। कांग्रेस समेत विपक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह शुरू होने के 10 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित।


11:08 AM | लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला- वेल में आने वाले सांसदों पर होगी कार्रवाई


11:05 AM | लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने उठाया दिल्ली दंगे का मुद्दा, चर्चा की मांग कर रहे हैं


10:57 AM | संसद परिसर में आम आदमी पार्टी सांसदों की प्रदर्शन


10:00 AM | सेंसेक्स में 500 अंकों का उछाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 541.57 अंकों की तेजी के साथ 38,685.59 पर, निफ्टी 171.10 अंक बढ़कर 11,303.85 पर पहुंचा

This post was last modified on March 3, 2020 12:20 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022