5 जून 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का अमेरिका में निधन

Follow न्यूज्ड On  

पूरे देश में आज ईद-उल-फितर की धूम है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशववासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। भारत सहित दुनियाभर में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। वहीं, वर्ल्ड कप 2019 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। भारत का इस टूर्नामेंट में यह पहला मैच होगा। इसके अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच भी आज मैच खेला जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों जीएसपी व्यापार कार्यक्रम के तहत भारत को प्राप्त लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा खत्म कर दिया था। यह आज से लागू हो जाएगा।

राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की अन्य ताजा खबरें जानने के लिए न्यूज्ड हिंदी से जुड़े रहें:

08:10 PM: प्रकाश पंत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक


08:00 PM: उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का अमेरिका में निधन, फेफड़े की बीमारी का चल रहा था इलाज


1:15 PM:  केरल में निपाह वायरस अपडेट: 5 मरीज आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती, 1 का टेस्ट पॉजिटिव


11:36 AM: दिल्ली पुलिस ने तस्कर अमित वर्मा को 571 किलो चंदन के साथ गिरफ्तार किया


10:50 AM:  नारद स्टिंग ऑपरेशन केस में CBI ने IPS एचएमएस मिर्जा को समन जारी किया


10:45 AM: पुलवामा में आतंकियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या की, एक युवक घायल


9:30 AM: 6 दिन बाद थमी पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट


9:15 AM: वित्त वर्ष 2019-20 में 7.5 फीसदी रहेगी भारत की विकास दर: विश्व बैंक


9:00 AM: कंप्यूटर बाबा को कमलनाथ सरकार का तोहफा, नर्मदा नदी न्यास का अध्यक्ष बनाया


8:35 AM: पश्चिम बंगाल: निमता पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत दम दम नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 6 के टीएमसी अध्यक्ष निर्मल कुंडू की कल रात बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।


8:31 AM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी ईद की शुभकामनाएं


8:30 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद पर बधाई दी, शांति और खुशहाली की कामना की।


8:20 AM: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं

 

This post was last modified on June 5, 2019 10:55 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022