लद्दाख क्षेत्र में शीत लहर जारी

Follow न्यूज्ड On  

 श्रीनगर, 8 नवंबर (आईएएनएस)| कश्मीर घाटी में छाए आंशिक बादल के कारण गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, जबकि लद्दाख क्षेत्र में शीत लहर जारी है।

  मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “शीत लहर के अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। हम 12 से 14 नवंबर के बीच मध्यम बारिश और बर्फ पड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।”

श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था जो बढ़कर शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे हुआ। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस जबकि गुलमर्ग शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर में कारगिल सबसे ठंडा रहा। कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसके बाद, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि जम्मू में रात का सबसे कम तापमान 11.5, कटरा में 1.2, बनिहाल में 3.2, बटोटे में 7.1 और भद्रवाह में 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022