लगातार 8वीं बार आईपीएल के पहले मैच में हारी है मुंबई (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

अबु धाबी, 19 सितंबर (आईएएनएस)। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को माना जाता है क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम ने चार खिताब जीते हैं। श्निवार से शुरू हुए लीग के 13वें सीजन में मौजूदा विजेता के तौर पर उतरी मुंबई को हालांकि असफल शुरुआत मिली और चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे पांच विकेटों से हरा दिया।

ये मुंबई के लिए कोई नई बात नहीं है बल्कि लगातार आठवीं बार है कि सीजन के पहले मैच में मुंबई को हार मिली हो। आठ में से दो बार तो उसे चेन्नई ने ही हराया है।

2013 से यह सिलसिला शुरू हुआ और 2020 तक बदस्तूर जारी है। 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई को उसके पहले मैच में दो रनों से हराया था। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 41 रनों से हराया था। 2015 में भी कोलकाता के हाथों मुंबई सात विकेट से हारी थी।

2016 में राइजिंगपुणे सुपरजाएंट्स ने मुंबई पर नौ विकेट से जीत हासिल की थी। अगले साल भी सुपरजाएंट्स ने सात विकेट से मुंबई को हराया था। 2018 में लौटी चेन्नई ने पहले मैच में मुंबई को एक विकेट से मात दी और 2019 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित की कप्तानी वाली टीम को 37 रनों से हरा दिया था।

2020 में भी कहानी नहीं बदली। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने फिर मुंबई को सीजन की शुरुआत जीत से नहीं करने दी।

ये हालांकि नहीं भूलना चाहिए की इन आठ साल में ही मुंबई ने चार खिताब जीते हैं। वह पहली बार 2013 में आईपीएल विजेता बनी और फिर 2015, 2017, 2019 में भी आईपीएल जीती।

–आईएएनएस

एकेयू-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022