लीबियाई तट से 400 अवैध अप्रवासियों को बचाया गया : यूएन

Follow न्यूज्ड On  

त्रिपोली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने कहा है कि लीबिया के तट से 400 से अधिक अवैध अप्रवासियों को बचाया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यूएनएचसीआर ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, शरण चाहने वालों और अप्रवासियों को दो तटरक्षक जहाजों से लीबिया की राजधानी त्रिपोली में लाया गया।

इसने कहा कि कि यूएनएचसीआर और अंतर्राष्ट्रीय बचाव समिति ने उन्हें जीवन-रक्षक सहायता प्रदान की है।

2011 में पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी की सत्ता के पतन के बाद उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र में असुरक्षा और अराजकता के कारण हजारों अवैध अप्रवासी, ज्यादातर अफ्रीकी, लीबिया से यूरोप की ओर जाने के लिए भूमध्य सागर पार करने का विकल्प चुनते हैं।

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के अनुसार, 2020 में मध्य भूमध्यसागरीय मार्ग पर 323 प्रवासियों की मौत हो गई और 417 अन्य लापता हो गए, जबकि 11,891 अवैध अप्रवासियों को बचाया गया।

–आईएएनएस

वीएवी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022