रामविलास पासवान के भाई और समस्तीपुर से लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का निधन

Follow न्यूज्ड On  

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई और बिहार के समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान का निधन हो गया। रविवार की दोपहर उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वह बीते कुछ दिनों से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें 11 जुलाई को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से ही उनका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था.

रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर राम मनोहर लोहिया अस्पताल से उनके दिल्ली आवास राजेन्द्र प्रसाद रोड ले जाया जाएगा। जिसके बाद कल पटना में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। चिराग पासवान ने अपने चाचा रामचंद्र पासवान के निधन की जानकारी दी।

गौरतलब है कि लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान ने दिल्ली स्थित आवास पर सीने में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती करने के बाद परिवार के एक सदस्य ने जानकारी दी थी कि डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके अस्पताल में उन्हें वेटिलेटर पर रखा गया था। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना था।

1999 में पहली बार बने थे सांसद

रामचंद्र पासवान लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के छोटे भाई थे। वह समस्तीपुर से सांसद भी थे। लोकसभा चुनाव 2019 में समस्तीपुर से उन्होंने दूसरी बार जीत दर्ज की थी। 57 साल के रामचंद्र पासवान पहली बार 1999 में रोसड़ा से सांसद बने थे। उसके बाद दूसरी बार भी वह 2004 में रोसड़ा से ही सांसद बने। जबकि 2014 और 2019 में समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान सांसद बने।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022