लक्षद्वीप में 1 बजे तक 37.7 प्रतिशत मतदान

Follow न्यूज्ड On  

 कावारात्ती (लक्षद्वीप), 11 अप्रैल (आईएएनएस)| लक्षद्वीप में लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को एक बजे तक करीब 37.7 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग से यह जानकारी मिली है।

 लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।

सबसे छोटे निर्वाचन क्षेत्र लक्षद्वीप में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जनता दल (युनाइटेड) और राकांपा के उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला है।

चुनाव में 54,266 मतदाता इन छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

लक्षद्वीप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद पी.पी. मोहम्मद फैजल और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पी.एम. सईद के बेटे हमदुल्ला सईद के बीच कांटे की टक्कर है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022