लंदन में नए साल पर 58 अवैध कार्यक्रमों का भंडाफोड़

Follow न्यूज्ड On  

लंदन, 4 जनवरी (आईएएनएस)। समाचार पत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में पुलिस अधिकारियों ने नए साल पर 58 संगीत कार्यक्रमों और पार्टियों का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 217 लोगों पर जुर्माना भी लगाया।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इंग्लैंड में टियर फोर प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों पर यह कदम उठाया गया।

पुलिस ने कहा कि उनमें से अधिकांश ने अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अपने कार्यक्रम बंद कर दिए, जबकि 5 लोगों पर बड़ी सभाओं के आयोजन के लिए 10,000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया।

1 जनवरी को 12.32 बजे एडगवेयर रोड पर गंभीर हिंसा की एक घटना में 18 और 19 वर्ष की आयु के दो किशोर लड़के घायल हो गए। 17 वर्षीय एक लड़की के सिर पर भी चोट लगी। उसे किसी ने कांच की बोतल से मारा था।

इवनिंग स्टैंडर्ड अखबार के अनुसार, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

इंग्लैंड के कई अन्य हिस्सों में पहले से ही सबसे अधिक टीयर चार प्रतिबंध लगे हुए हैं, इस दौरान यहां रहने वाले लोगों को घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है।

–आईएएनएस

एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022