लोजपा ने बिहार चुनाव की शुरू की तैयारियां

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)| बिहार विधानसभा चुनाव होने में अभी आठ महीने से ज्यादा का वक्त बचा हुआ है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) इस तैयारी में सबसे आगे दिख रही है। लोजपा ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए सात सदस्यों की एक समिति बनाई है जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगी।

पार्टी की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, “पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने मसौदा समिति का गठन किया है जो बिहार के लिये विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगी। समिति में पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान समेत सात सदस्य हैं। समिति में अब्दुल खालिक, प्रिंस राज, एस.के. वाजपेयी, सौरभ पांडे, शहनवाज कैफी और राजू तिवारी शामिल हैं। यह समिति राज्य भर का दौरा करेगी और पार्टी कैडर से बातचीत कर ‘विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार करेगी।”

ध्यान रहे कि लोजपा ने 2015 का विधानसभा चुनाव राजग के साथ गठबंधन में लड़ा थी। लोजपा को गठबंधन में 42 सीटें मिली थीं। उस समय राजग में लोजपा के अलावा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी शामिल थी।

इस बीच लोजपा ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लोजपा ने राज्य में उन 119 सीटों की पहचान की है, जहां भाजपा और जद-यू दोनों ही कमजोर हैं।

जानकारी मिली है कि ये सभी सीटें ऐसी हैं, जहां जद-यू या भाजपा को जीत हासिल नहीं हुई थी। पार्टी को लगता है कि इनमें से 54 सीटें ऐसी हैं, जिस पर पार्टी जीतने की स्थिति में है। जबकि 22 सीटें ऐसी हैं, जहां कांटे का मुकाबला हो सकता है। जिन 119 सीटों पर पार्टी की नजर है, उसके लिए उम्मीदवारों को चिह्न्ति करने का काम भी शुरू हो चुका है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022