लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, राहुल और सोनिया के नाम शामिल

Follow न्यूज्ड On  

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की चार लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट से एक चीज यह भी साफ हो गई है कि रायबरेली से इस बार प्रियंका गांधी नहीं बल्कि सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी एकबार फिर से अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा यूपी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं निर्मल खत्री, आर पी एन सिंह, सलमान खुर्शीद, इमरान मसूद, अनु टंडन, जितिन प्रसाद के नाम शामिल हैं।

प्रियंका गांधी को पूर्वी उप्र की कमान सौंपे जाने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वे सोनिया गांधी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन इस बार फिर सोनिया रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। वे यहां से तीन बार से सांसद हैं। सपा-बसपा गठबंधन ने सोनिया और राहुल की सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। हालांकि, कांग्रेस ने बंदायू से सलीम शेरवानी को टिकट दिया है। यहां से अभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव सांसद हैं।

वहीं, गुजरात के लिए चार नाम जारी किए गए हैं। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी को आनंद, प्रशांत पटेल को वडोदरा, रणजीत मोहन सिंह को छोटा उदयपुर (आरक्षित) और राजू परमार को अहमदाबाद वेस्ट (आरक्षित) सीट से उतारा गया है।

15 सीटों में कांग्रेस के पास सिर्फ 2 सीटें

कांग्रेस ने जिन 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें से 12 सीटें अभी भाजपा के पास हैं। वहीं, दो सीटें कांग्रेस और एक सीट सपा के पास है। 2009 लोकसभा चुनाव की बात करें तो इन 15 सीटों में से 9 कांग्रेस ने, 4 भाजपा और सपा ने 2 पर जीत हासिल की थी।


बिहार: सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी से नाराज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह!

बिहार: एनडीए उम्मीदवारों का ऐलान जल्द, इन सात सीटों पर फंसा है पेंच!

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022