लॉकडाउन के समर्थन में केजरीवाल, ट्रांसपोर्ट में ढील न देने की सिफारिश (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ाए बढ़ाए जाने को सही माना है। प्रधानमंत्री के साथ हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने यातायात के माध्यमों में किसी भी प्रकार की ढील न दिए जाने की सिफारिश भी की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन को बढ़ाने का सही फैसला लिया है। आज विश्व के कई विकसित देशों के मुकाबले भारत की स्थिति बेहतर है। ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि हमने लॉक डाउन करने का फैसला जल्दी लिया।”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन उनको आगे भी जारी रखने के फैसले का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि इसके कारण कोरोनावायरस के संक्रमण को काफी हद तक रोका जा सका है।

उन्होंने इस विषय पर कहा, “अगर लॉकडाउन समाप्त कर दिया गया तो अभी तक हासिल की गई सभी उपलब्धियां समाप्त हो जाएंगी। लॉक डाउन को आगे भी जारी रखना जरूरी है।”

प्रधानमंत्री से हुई मुख्यमंत्रियों की चर्चा के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन एवं यातायात के माध्यमों को फिलहाल बंद रखने की सिफारिश की है। केजरीवाल ने सड़क व रेल यातायात और हवाई यात्राओं को पूरी तरह प्रतिबंधित रखने की बात कही।

गौरतलब है कि लॉकडाउन घोषित किए जाने के कुछ दिन बाद दिल्ली के आनंद विहार बॉर्डर पर हजारों श्रमिकों की भीड़ एकत्र हो गई थी। हजारों की संख्या में यहां एकत्र हुए यह लोग अपने अपने गांव जाना चाहते थे।

शनिवार को प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर हुई चर्चा में अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रखने का समर्थन किया।

दिल्ली के अलावा पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया है कि लॉक डाउन को बढ़ाने की जरूरत है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया है कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया है कि ट्रांसपोर्ट में ढील नहीं दी जाए। रेल, सड़क और हवाई यातायात को पूरी तरीके से बंद रखा जाए। प्रधानमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करने के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार देव और अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022