लॉकडाउन में पीड़ितों की आसान राह बनाती सीएम हेल्पलाइन

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ , 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पीड़ितों की मुश्किल राह को असान बना रही है। यह हेल्पलाइन सिर्फ जरूरतमंदों की मदद ही नहीं कर रहा है, बल्कि संदिग्धों की पहचान, उनकी काउंसिलिंग और चिकित्सकीय सुविधा भी मुहैया करा रहा है।

दरअसल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर ऐसी शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग से कोविड डैशबोर्ड बनाया गया है। इस पर सिर्फ लॉकडाउन से होने वाली समस्याओं को ही सुना जा रहा है। इससे अब तक 10,3870 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है।

मुख्यमंत्री कर्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, छह मार्च के बाद विदेश से आने वालों पर भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के जरिए नजर रखी जा रही है। ऐसे 5 हजार से अधिक लोगों को उनके मोबाइल पर एसएमसस के जरिए एक वेब लिंक भेजा गया। उनसे कहा गया कि वह संबंधित वेब लिंक पर क्लिक कर मोबाइल एप इंस्टाल कर उस पर अपना विवरण दर्ज करें। इसके अलावा 28 दिनों तक हर रोज अपने स्वास्थ्य का ब्यौरा उस पर भेजें।

यह हेल्पलाइन लगातार आशा वर्कर के भी संपर्क में है। उनसे कहा गया है कि वह लगातार अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहें। इस दौरान बाहर से आये लोगों और संदिग्ध कोरोना पीड़ितों की जानकारी एकत्र करें। इनकी सूची तैयार कर संगिनी के जरिए बीसीपीएम को सूचित करें। ऐसे लोगों को यह भी सलाह दें कि वह 14 दिनों तक घरों में ही रहकर खुद को परिवार के लोगों से अलग रखें।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश से बाहर रहने वाले जिन लोगों की शिकायतें हेल्पलाइन पर प्राप्त हो रही हैं उनको संबंधित राज्यों के लिए बनाए गये नोडल अधिकारियों को भेज दिया जा रहा है।

राजधानी लखनऊ के रतनपाल का मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर फोन आता है। वह बताते हैं कि उनको उनकी दवाएं नहीं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर उनकी समस्या सुनने वाले ने तुरंत संज्ञान लिया। स्थानीय अधिकारी को इस बारे में बताया गया। थोड़ी देर बाद उन तक दवाएं पहुंच गईं। इसी तरह गौतमबुद्घ नगर के शंकर सिंह ने बताया कि उनके राशन जैसी समस्या का हल इसी हेल्पलाइन के माध्यम से हुआ है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022