लोकसभा चुनाव: राज बब्बर की सीट बदली, कांग्रेस के 34 और उम्मीदवारों की सूची जारी

Follow न्यूज्ड On  

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार रात 34 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जिसमें कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी को खम्मान, मनिकाम टैगोर को तमिलनाडु के विरुधुनगर से विक्रमादित्य सिंह को ऊधमपुर और रमन भल्ला को जम्मू से उम्मीदवार बनाया गया है। सूची में छत्तीसगढ़ से चार सीटों पर, जम्मू एवं कश्मीर, त्रिपुरा और ओडिशा की दो-दो सीटों पर, महाराष्ट्र की पांच सीटों पर, तमिलनाडु की आठ सीटों पर, उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर और तेलंगाना और पुडुचेरी की एक-एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया गया है।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर की सीट बदल दी है। वे अब मुरादाबाद की बजाय फतेह पुर सीकरी से चुनाव लड़ेंगे।

ऊधमपुर से लड़ रहे विक्रामादित्य सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री करन सिंह के बेटे हैं। पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद ने पिछला संसदीय चुनाव ऊधमपुर से लड़ा था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जितेंद्र सिंह से हार गए थे।

आजाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं।

पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए भी 54 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

This post was last modified on March 23, 2019 3:29 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022