लोकसभा में प्रज्ञा ठाकुर के शपथ लेने पर विपक्ष का हंगामा

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)| लोकसभा में सोमवार को नवनिर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ लेते समय प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने नाम के साथ ‘साध्वी’ उपाधि जोड़ी, जिस पर आपत्ति जताते हुए विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।

 शपथ लेते समय प्रज्ञा बोलीं, “मैं, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूर्ण चेतनानंद अवधेशानंद गिरि।”

विपक्षी सदस्यों ने उपाधि के साथ नामोच्चारण पर यह कहकर आपत्ति जाताई कि उन्होंने अपने असली नाम का उपयोग नहीं किया, जो नामांकन दाखिल करते समय पेश किए गए दस्तावेजों में दर्ज है।

भोपाल से नवनिर्वाचित सांसद हालांकि इस बात पर अड़ी रहीं कि उन्होंने उसी नाम का उपयोग किया है, जो नामांकनपत्र में लिखा था। हंगामे के कारण शपथ ग्रहण की प्रक्रिया कुछ देर के लिए बाधित हुई।

अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) वीरेंद्र कुमार ने इसके बाद प्रज्ञा से कहा कि वह उस नाम से शपथ लें, जो उनके निर्वाचन प्रमाणपत्र में लिखा है।

विपक्षी सदस्यों ने प्रज्ञा के शपथ लेने में गुरु पूर्ण चेतनानंद अवधेशानंद गिरि का नाम जोड़ने पर भी आपत्ति जाताई। लोकसभा के अधिकारियों ने प्रज्ञा को बताया कि ‘ईश्वर या संविधान’ की शपथ लेने का प्रावधान है।

भाजपा नेता प्रज्ञा ने दो बार प्रक्रिया बाधित होने के बाद आखिरकार संस्कृत में शपथ ली और अंत में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022