नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)| निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर चुनार गेस्ट हाउस में बिजली और पानी की आपूर्ति में कटौती करने पर लोकतंत्र को दबाने का आरोप लगाया।
चुनार गेस्ट हाउस में उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को शुक्रवार की दोपहर हिरासत में लिया गया था। एक फेसबुक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, “चुनार गेस्ट हाउस में बिजली-पानी की आपूर्ति में कटौती की गई, जहां प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया था। प्रियंका सोनभद्र के पीड़ितों के परिवारों से मिलने जा रही थी। तानाशाह उत्तर प्रदेश सरकार लोकतंत्र को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस इन दबाव की रणनीति से नहीं डरती है। पार्टी दलितों और आदिवासियों के लिए संघर्ष करती रहेगी।”
गौरतलब है कि प्रियंका को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सोनभद्र के मूर्तिया गांव में जाने से रोक दिया था। इसी समय से प्रियंका को चुनार गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया गया। इसके बाद शनिवार को हालांकि पीड़ितों के परिवार खुद उनसे मिलने चुनार गेस्ट हाउस पहुंच गए।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…