रायपुर, 26 नवंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर जनता को शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. सिंह ने कहा है कि देश के महान लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में हमारे महान भारतीय संविधान की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने सभी लोगों से संविधान की पवित्र भावना के अनुरूप कानून के मार्ग पर चलकर देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को और भी अधिक सु²ढ़ बनाने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में जहां प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार दिया गया है और कई मौलिक अधिकार दिए गए हैं, वहीं इन अधिकारों के साथ-साथ कई मूल कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। इन कर्तव्यों में संविधान का पालन करना और उसके आदशरें तथा राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान सहित समस्त संवैधानिक संस्थाओं का आदर करना भी शामिल है। हम सबको राष्ट्र और समाज के व्यापक हित में संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए उसमें बताए गए कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों के कठिन संघर्षों के बाद देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली और भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में संविधान सभा का और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में संविधान प्रारूप समिति का गठन किया गया। डॉ. अम्बेडकर ने कड़ी मेहनत से संविधान का निर्माण किया, जिसे उन्होंने 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को सौंपा। उसी दिन संविधान सभा में हमारे महान भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…