लता मंगेशकर के सीने में खून का जमाव, हालत अब स्थिर (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)| ‘भारत कोकिला’ लता मंगेशकर को सांस लेने में परेशानी और सीने में खून का जमाव होने की शिकायत केचलते सोमवार को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। उनकी टीम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “लता मंगेशकर जी को सीने में खून का जमाव होने की शिकायत केचलते एतिहातन भर्ती कराया गया। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए अधिक संक्रमण को रोकने के लिए समय पर एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं। ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनकी जांच चल रही है। वह स्थिर हैं और ठीक हो रही है।”

लता मंगेशकर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे भर्ती कराया गया। जल्द ही ऐसी खबरें आने लगीं कि उनकी हालत बेहद नाजुक है। उनकी टीम ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया।

स्वर साम्राज्ञी ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। वर्ष 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड कराए हैं।

28 सितंबर, 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया है।

उन्होंने साल 1948 से 1974 के बीच 25 हजार से अधिक गाने गाए। वर्ष 1974 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस ने उन्हें इतिहास में सबसे अधिक गाने गाकर रिकार्ड दर्ज करवाने वाले कलाकार के रूप में स्थान दिया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022