Lunar Eclipse 2020: कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

Follow न्यूज्ड On  

Lunar Eclipse 2020:  इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक मास का सबसे आखिरी दिन होता है कार्तिक पूर्णिमा। यह दिन स्नान और दान के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है।

इस बार कार्तिक पूर्णिमा दो तरह से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक तरफ जहां कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लग रहा है, वहीं दो शुभ संयोग सर्वार्थ सिद्धि योग व वर्धमान योग इस पूर्णिमा को औऱ भी पावन बना रहे हैं।

स्नान और दान का भी कार्तिक पूर्णिमा पर बहुत महत्वपूर्ण है। कार्तिक के पूरे महीने चलने वाले स्नान भी इसी दिन समाप्त होंगे। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत इस बार 29 नवंबर को दोपहर 12:47 से प्रारंभ होकर 30 नवंबर को दोपहर 2:59 तक रहेगी। वहीं ग्रहण 30 नवंबर दोपहर 1 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और 30 नवंबर शाम 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

हालांकि ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ये उपछाया चंद्र ग्रहण है। बता दें कि वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में यह उपचाया चंद्रग्रहण होगा, जिसका कोई असर नहीं होगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, न तो उपछाया चंद्रग्रहण में कोई सूतक ही लगेगा और न ही किसी प्रकार के शुद्धिकरण आदि की आवश्यकता होगी। इसके अलावा इस साल 10 जनवरी, 5 जून व 5 जुलाई को भी ग्रहण लग चुके हैं।

पूर्णिमा तिथि

29 नवंबर को दोपहर 12:47 से
30 नवंबर को दोपहर 2:59 तक

ग्रहण प्रारंभ – 30 नवंबर दोपहर 1 बजकर 4 मिनट
ग्रहण मध्यकाल – 30 नवंबर दोपहर 3 बजकर 13 मिनट
ग्रहण समाप्त – 30 नवंबर शाम 5 बजकर 22 मिनट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022