मालाबार में अमेरिकी, भारतीय विमानों ने किया नौसैनिक युद्धाभ्यास

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। हिंद महासागर क्षेत्र में चल रहे मालाबार नौसैनिक अभ्यास में भारतीय नौसेना के लड़ाकू विमानों, अन्य विमानों और आईएनएस विक्रमादित्य को इनके अमेरिकी समकक्षों के साथ समन्वय में युद्धाभ्यास करते देखा गया है।

भारतीय नौसेना के मुताबिक, भारतीय नौसेना के मिग 29के और समुद्री गश्ती विमान पी-8आई ने अमेरिकी नौसेना के एफ-18 और एईडब्ल्यू विमान ई2सी के साथ इन अभियानों में हिस्सा लिया।

भारतीय नौसेना ने कहा, दोनों लड़ाकू विमानों ने एक समग्र स्ट्राइक पैकेज के रूप में काम किया और डिसिमिलर एयरक्राफ्ट कॉम्बैट ट्रेनिंग (डीएसीटी) अभ्यासों से परे जाकर विजुअल रेंज (बीवीआर) रणनीति का अभ्यास किया।

इन मुश्किल और एडवांस्ड रक्षा अभ्यासों और युद्धाभ्यासों और उनके हवा में संचालन की समानता के लिए दोनों एयरक्रूज के बीच उंचे दर्जे की समझ की जरूरत होती है।

नौसेनाओं का क्वाड एक अनौपचारिक सुरक्षा फोरम है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया हैं। यह हिंद महासागर क्षेत्र में 17 नवंबर से 20 नवंबर तक विमान वाहक युद्ध समूहों के साथ नौसेना अभ्यास कर रहा है।

बता दें कि 3 नवंबर से 6 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में मालाबार अभ्यास का पहला चरण आयोजित किया गया था। मालाबार अभ्यास की यह श्रृंखला 1992 में भारत और अमेरिका के बीच एक वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू हुई थी। यह अभ्यास भारत-प्रशांत क्षेत्र में जमीन और समुद्र दोनों पर चीन के विस्तारवाद को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुआ है।

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर 8 महीने से सैन्य गतिरोध जारी है।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022