माले से 588 भारतीयों को लेकर कोच्चि के लिए रवाना हुआ आईएनएस जलाश्व

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना का युद्धपोत जलाश्व शनिवार सुबह 588 भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए मालदीव के माले पोर्ट से कोच्चि के लिए रवाना हुआ।

विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को समुद्री मार्ग से वापस लाने के अभियान ‘समुद्र सेतु’ के दूसरे चरण के हिस्सा के रूप में यह ऑपरेशन चलाया गया।

कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर विदेशो में लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते स्वदेश लौटने को इच्छुक लोगों को विभिन्न देशों से निकाला जा रहा है।

जहाज 15 मई को माले पोर्ट (बंदरगाह) पहुंचा और मालदीव में पहले से ही भारतीय दूतावास में पंजीकृत भारतीय नागरिकों को इसमें बैठाया गया। आईएनएस जलाश्व की यह दूसरी यात्रा रही। हालांकि, इसने पहले 15 मई की रात को ही वहां से रवाना होना था लेकिन खराब मौसम के कारण यह शनिवार सुबह निकला।

इससे पहले आईएनएस जलाश्व 12 मई को सफलतापूर्वक 698 भारतीय नागरिकों को कोच्चि लेकर लौटा था। इसके बाद इसे निकासी अभियान के दूसरे चरण के लिए तैयार किया जाने लगा। इसके लिए जहाज को पुन: सैनिटाइज किया गया।

इस बीच भारतीय नौसेना का एक अन्य जहाज मगर भी 202 भारतीय नागरिकों को लेकर स्वदेश लौटा। इसमें 12 मई को मालदीव से 23 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे। जहाज 10 मई को मालदीव से रवाना हुआ था।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022