माराडोना एक ऐसा महान फुटबॉल खिलाड़ी जिसने पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की : पीएम मोदी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार अर्जेटीना के डिएगो माराडोना के निधन पर श्रद्धंजलि दी है और कहा है कि वह वैश्विक लोकप्रियता हासिल करने वाले खिलाड़ी थे।

माराडोना का बुधवार को 60 साल की उम्र में निधन हो गया। मोदी ने कहा कि माराडोना ने प्रशंसकों को फुटबाल मैदान पर न भूलने वाले पल दिए।

मोदी ने ट्वीट किया, डिएगो माराडोना फुटबाल के जादूगर थे, जो पूरे विश्व में काफी मशहूर थे। अपने पूरे करियर में उन्होंने हमें फुटबाल मैदान पर न भूलने वाले पल दिए। उनका अचानक चले जाना हम सभी के लिए दुख की बात है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर महान फुटबाल खिलाड़ी की मौत पर शोक व्यक्त किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, डिएगो माराडोना, महान खिलाड़ी हमें छोड़ गए। वह वो जादूगर थे जिसने हमें बताया कि फुटबाल क्यों एक खूबसूरत खेल है। उनके परिवार, दोस्तो, प्रशंसकों को मेरी सांत्वना।

कांग्रेस के एक और नेता शाशि थरूर ने लिखा, डिएगो माराडोना, भगवान ने उनका हाथ अपने हाथ में ले लिया।

माराडोना का बुधवार को टिग्रे में अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

अर्जेटीना की सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

माराडोना की कप्तानी में ही अर्जेटीना ने 1986 में फीफा विश्व कप का खिताब जीता था।

–आईएएनएस

एकेयू-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022