Maha Navami 2020: महानवमी और दशहरा का पर्व आज, जानिए नवमी की पूजा विधि

Follow न्यूज्ड On  

Maha Navami 2020: शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है। इस शुभ दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री यश, बल के साथ धन देती हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी और अष्टमी को कन्या पूदजन किया जाता है।

इस दिन माँ का आशीर्वाद लेने के लिए 9 कन्याओं की पूजा की जाती है, जिसे कन्या पूजन कहते हैं। कन्या पूजा को कंजक पूजा भी कहा जाता है। मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की अराधना के दिन बैंगनी या जामुनी वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। रविवार के दिन ही व्रती हवन पूजन के साथ व्रत का पारण करेंगे।

हवन विधि-

हवन कुण्ड में अग्नि प्रज्ज्वलित करें। इसके बाद हवन साम्रगी गंध, धूप, दीप, पुष्प और नैवेद्य आदि अग्नि देव को चढ़ाए। फिर घी मिश्रित हवन सामग्री से या केवल घी से हवन किया जाता है।

आहुति मंत्र-

ओम पूर्णमद: पूर्णमिदम् पुर्णात पूण्य मुदच्यते, पुणस्य पूर्णमादाय पूर्णमेल विसिस्यते स्वाहा।

ओम भूः स्वाहा, इदमगन्ये इदं न मम।

ओम भुवः स्वाहा, इदं वायवे इदं न मम।

ओम स्वः स्वाहा, इदं सूर्याय इदं न मम।

ओम अगन्ये स्वाहा, इदमगन्ये इदं न मम।

ओम घन्वन्तरये स्वाहा, इदं धन्वन्तरये इदं न मम।

ओम विश्वेभ्योदेवभ्योः स्वाहा, इदं विश्वेभ्योदेवेभ्योइदं न मम।

ओम प्रजापतये स्वाहा, इदं प्रजापतये इदं न मम।

ओम अग्नये स्विष्टकृते स्वाहा, इदमग्नये स्विष्टकृते इदं न मम।

कन्या पूजन की विधि

कन्या पूजन के दिन कन्या के साथ अगर कोई बालक हो तो उसे भी बैठाएं। कन्या के पैर धोकर उन्हें आसन पर बैठाए। कन्या को रोली, कुमकुम और अक्षत् का टीक लगाएं। इसके बाद  कन्या के हाथ में मौली बांधें और घी का दीपक जलाएं और कन्या की आरती उतारें। पूरी, चना और हलवा कन्या को खाने के लिए दें। कन्या को अपने सामर्थ्यनुसार भेंट और उपहार भी दें।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022