Maharashtra Board 10th Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

Follow न्यूज्ड On  

Maharashtra Board 10th Result 2020: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड फॉर सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन ने आज 10वीं (एसएससी) का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट mahresult.nic.in और www.maharashtraeducation.com पर देख सकेंगे। कोंकण जिले ने सबसे अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया है।

कोंकण जिले का पास प्रतिशत 98.77 फीसदी रहा है और वहीं, औरंगाबाद ने 92 फीसदी के साथ सबसे कम पास प्रतिशत दर्ज किया है। 5.3 लाख स्टूडेंट्स पहली डिविजन से पास हुए हैं ।5,39,373 स्टूडेंट्स पहली डिविजन से,  5,50,809  दसूरी और 3,30,588 थर्ड डिविजन से पास हुए हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से शुरू हुईँ थीं। कोरोना लॉकडाउन के चलते 23 मार्च को होने वाली 10वीं की ज्योग्राफी की परीक्षा नहीं सकी थी। बाद में स्थिति को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ज्योग्राफी का पेपर रद्द कर दिया था और कहा था कि अन्य विषयों के औसत मार्क्स के आधार पर इसके मार्क्स दिए जाएंगे।

पिछले साल यानी 2019 में परीक्षा में 77.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। 2019 का रिजल्ट पिछले चार सालों में सबसे खराब रिजल्ट रहा था। वहीं कोंकण रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा था, यहां 88.38 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। 2019 में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से काफी बेहतर रहा था।

लड़कियां 82.82 फीसदी पास हुईं और 72.18 फीसदी लड़के पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 10.64 फीसदी बेहतर रहा था।नतीजे आने के बाद मार्क्स से असंतुष्ट छात्र छात्राएं पुनर्मूल्यांकन (revaluation) के लिए 30 जुलाई से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

किसका पास प्रतिशत कितना रहा-

लड़कियों का पास फीसदी – 96.99

लड़कों का पास फीसदी – 93.90

दिव्यांग स्टूडेंट्स का पास फीसदी – 92.73

जिलेवार रिजल्ट-

कोंकण: 98.77%

पुणे : 97.34%

नागपुर: 93.84%

अमरावती : 95.14%

लातुर : 93.09%

औरंगाबाद: 92%

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट-

– -बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

– -होम पेज पर “SSC Examination Result 2020” के लिंक पर क्लिक करें।

– -जरूरी जानकारी भरें।

– रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

– रिजल्ट चेक करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं क्लास (HSC Result 2020) कुछ दिन पहले जारी कर दिया है। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं क्लास में कुल 90.66 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी (Maharashtra HSC result 2020) लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।

इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 93.88 है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 88.04 है। इस साल महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा में कुल 14,20,575 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 14,13,687 छात्र उपस्थित हुए। जबकि इनमें से इस साल कुल 12,81712 छात्रों ने परीक्षा पास की है।

This post was last modified on July 29, 2020 1:43 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022