आज 39 बरस के हुए महेंद्र सिंह धोनी, जानिए उनके सबसे खास रिकॉर्ड्स और स्टैट्स के बारे में

Follow न्यूज्ड On  

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे है। रांची की गलियों से भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान तक धोनी ने एक लंबा सफर तय किया है। धोनी ने खेल के मैदान पर जो उपलब्धियां हासिल की उनके पीछे संघर्ष की एक लंबी दास्तां छिपी है। यहीं वजह रही कि धोनी ने हर मुश्किल का जिंदगी में धैर्य के साथ सामना किया।

धोनी (Dhoni) ने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी (ICC) के सभी बड़े खिताब जीताए जिसमें साल 2007 का टी-20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल है। इसके अलावा धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स को भी तीन बार खिताब दिला चुके हैं।

धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद मुश्किल होगा। धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा 9 बार फाइनल खेलने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार विजेता भी बनाया।

आइए, धोनी के रिकॉर्ड्स और स्टैट्स पर एक नजर डालते हैं-

धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए। उन्होंने अबतक 350 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं, जिनमें 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं।

धोनी ने भारत के लिए 98 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 37.60 की औसत से 1,617 रन बनाए हैं। धोनी ने भारत के लिए तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं।

धोनी टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर हैं। उनका अधिकतम स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 है।

क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में विकेट के पीछे उन्होंने 829 खिलाड़ियों को आउट किया है। वह दुनिया में दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (998) और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (829) से पीछे हैं।

कप्तान की भूमिका निभाते हुए आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 104 मैच जीते हैं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 99 और पुणे सुपर जाएंट्स टीम के लिए 5 मैच शामिल हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 9 बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसमें उन्होंने चेन्नई की ओर से 8 बार फाइनल खेलते हुए टीम को 3 बार खिताब भी जिताया है।

धोनी की कप्तानी में भारत ने 200 वनडे मैच खेले। इनमें से भारत को 110 मैच में जीत मिली वहीं 74 में हार का सामना करना पड़ा।

धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की, जिनमें से 27 जीते। धोनी ने 72 टी-20 मैचों में कप्तानी करते हुए 41 में भारत को जीत दिलाई।

धोनी ने भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा 200 वनडे में कप्तानी की है।

धोनी को 2007 में खेलों के लिए दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कारऔर साल 2018 में पद्म भूषण से नवाजा गया।

धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं।

साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब भारत ने धोनी की ही कप्तानी में जीते हैं। ये कारनामा दुनिया में किसी और खिलाड़ी के नाम नहीं है।

This post was last modified on July 7, 2020 10:40 AM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022