सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी का बड़ा आरोप, रिया चक्रवर्ती के चलते दोस्तों से दूर हो गए थे अभिनेता

Follow न्यूज्ड On  

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या मामले में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के सबसे करीबी दोस्त महेश शेट्टी (Mahesh Shetty) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि वह मौत से कुछ समय पहले उनसे दूर हो गए थे। सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड करने से पहले अपने दोस्त महेश शेट्टी को ही आखिरी फोन भी किया था, लेकिन वो उनका फोन नहीं उठा पाए थे।

अब महेश शेट्टी के बयान के कुछ अंश मीडिया में चल रहे हैं। महेश शेट्टी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद से ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपने दोस्तों से मिलना-जुलना कम कर दिया था। इतना ही नहीं रिया भी सुशांत के दोस्तों से बात नहीं किया करती थी। महेश के इस बयान के सामने आने के बाद रिया की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, सुशांत के परिवार ने भी का रिया पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने सुशांत को सबसे दूर कर दिया था। इससे पहले सुशांत की बहन और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी इसी तरह का आरोप लगाया है।

बहन मीतू ने पुलिस को बताई ये बात

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार पुलिस ने इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह का बयान दर्ज किया है। बिहार पुलिस को दिए अपने बयान में सुशांत की बहन मीतू सिंह ने रिया चक्रवर्ती के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बुरी हालत में सुशांत को छोड़कर चली गई थी। मीतू सिंह ने बिहार पुलिस से हुई पूछताछ में 9 जून से लेकर 12 जून का पूरा घटनाक्रम बताया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 जून की शाम रिया चक्रबर्ती ने फोन कर उनके और सुशांत के बीच हुए झगड़े के बारे में बताया, जिसके बाद अगले ही दिन मैं सुशांत के बांद्रा स्थित घर कुछ दिनों के लिए चली गई।

अंकिता लोखंडे ने दिखाया पुराना चैट

बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सुशांत सिंह की मौत के बाद अंकिता लोखंडे दो बार पटना गई थी। उसी दौरान अंकिता, सुशांत सिंह की बहन श्वेता से मिली थी। चूंकि श्वेता और अंकिता काफी समय से एक दूसरे को जानते थे और दोनों में अच्छे संबंध थे, तो अंकिता ने अपने और सुशांत सिंह के ये चैट श्वेता को दिखाए थे।

सुशांत सिंह ने अंकिता को बताया कि वह इस रिलेशनशिप में काफी परेशान हो चुके है, वो इसे ख़त्म करना चाहते हैं। रिया चक्रवर्ती उन्हें काफी परेशान कर रही है।” यही चैट बिहार पुलिस की जाँच का हिस्सा बन गए हैं। इन चैट को देखने के बाद ही परिवार का शक रिया और उसके परिवार पर और गहरा हो गया। अब बिहार पुलिस इसी मामले में अंकिता लोखंडे से भी पूछताछ करने जा रही है।


सुशांत ने अंकिता को बताया था, रिया करती है उन्हें परेशान

सुशांत के बैंक अकाउंट से मोटी रकम निकालने की होगी जांच, कई लोगों से हो सकती है पूछताछ

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022