Makar Sankranti 2021: अपने राशि के अनुसार मकर संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, होगा शुभ

Follow न्यूज्ड On  

सूर्य देव इस समय धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को ही संक्रांति कहा जाता है। सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है, तो इस राशि परिवर्तन को मकर संक्रांति कहा जाता है। पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। धनु राशि से सूर्य देव निकल कर मकर राशि में इस दिन प्रवेश करेंगे। मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य देव की उपासना की जाती है। इस दान का विशेष महत्व माना गया है।

ये पौष माह चल रहा है। मकर संक्रांति पौष मास का प्रमुख पर्व माना जाता है। इस दिन से माघ मास का आरंभ होता है। इस वर्ष मकर संक्रांति पर पूजा पाठ, स्नान और दान के लिए सुबह 8.30 बजे से शाम 5.46 तक पुण्य काल रहेगा। इस साल मकर संक्रांति पर मकर राशि में कई महत्वपूर्ण ग्रह एक साथ गोचर करेंगे।

दान देने के पीछे कारण यह होता है कि यह जरूरतमंदों को ही किया जाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, दान ऐसे व्‍यक्ति को दिया जाना चाहिए जो जरूरतमंद हो और इसका सदुपयोग करे। तभी दान का फल प्राप्‍त होता है। ऐसी मान्‍यता है कि दान अच्‍छे मन से करना चाहिए और इसको देने के बाद इसका पश्चाताप भी नहीं करना चाहिए। वरना दान देने वाले को इसका फल और पुण्य नहीं मिलता। आइए आपको बताते हैं कि किस राशि के लोगों को किस चीज का दान करना होगा शुभ।

मकर संक्रांति पर मेष राशि (Aries) के लोग स्नान के बाद शुभ मुहूर्त में जरूरतमंदों को रेशमी कपड़ा, दाल, मीठे चावल, तिल, मिठाई, खिचड़ी और ऊनी वस्त्र का दान करें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

मकर संक्रांति के दिन वृषभ(Taurus) राशि के लोग जरूरतमंदों को उड़द दाल की खिचड़ी, काला कपड़ा, काला तिल, काली उड़द, सरसों के तेल का दान करें। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी और लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद खत्म हो जाएगा।

मिथुन राशि (Gemini) के लोग मकर संक्रांति पर खिचड़ी, बेसन के लड्डू, सरसों का तेल, काला तिल, उड़द और छाते का दान करें। ऐसा करने से आपको नौकरी-व्यापार में बेहद लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) के लोग इस मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों के बीच काले चने की दाल, साबुत हल्दी, पीला कपड़ा, केसर, पीतल के बर्तन, फल और खिचड़ी दान करें. ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। यह दान सुबह 8:00 बजे तक कर दें।

सिंह राशि (Leo) के लोगों को मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय के बाद स्नान-ध्यान कर लाल कपड़ा, मसूर की दाल, खिचड़ी, रेवड़ी, गुड़ की गजक और तेल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के विवाद खत्म होंगे। यह दान सुबह 8:00 बजे तक कर लें तो बेहतर फल मिलेगा।

कन्या (Virgo) राशि के लोग इस मकर संक्रांति पर हरे कपड़े, साबुत मूंग, हरी सब्जियों, मूंगफली और खिचड़ी का दान करें। अगर आप यह दान किसी किन्नर को देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। इससे आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

तुला राशि वालों के लोगों को जरूरतमंद व्यक्ति को मकर संक्रांति पर सफेद मिठाई, गुलाबी कपड़े, मिश्री, खिचड़ी, फल और गुलाब के इत्र का दान करना चाहिए। इससे उनके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) के लोगों को मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में गरीबों के बीच कंबल, खिचड़ी, मटर, फल और तिल-गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही नौकरी-व्यापार में तरक्की होगी।

धनु (Sagittarius) राशि के लोगों को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर जरूरतमंद लोगों को गुड़ की गजक, मूंगफली, लाल कपड़ा, लाल चंदन, तांबे के बर्तन दान करने चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। साथ ही नौकरी-व्यापार में भी फायदे मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn) के लोगों को चावल की खिचड़ी, कंबल, गुड़ या मूंगफली और हरे वस्त्रों का दान करने से लाभ मिलेगा। इससे आपके जीवन मे धन की कमी दूर होगी। आप सुबह 9:00 बजे तक दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) के लोग सफेद गर्म कपड़े, खिचड़ी और तेल का दान करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और घर मे खुशी का माहौल भी बना रहेगा। दोपहर 12:00 बजे तक दान जरूर कर लें।

मीन राशि (Pisces) के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़ और मूंगफली का दान जरूर करें। इससे आपकी जिंदगी में तनाव कम होगा और धन का लाभ होगा। सुबह के समय यह दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022