मांडर विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: पिछले तीन चुनाव से अपना प्रतिनिधि बदल रहे हैं यहां के मतदाता

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। मांडर विधानसभा सीट (Mandar Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट लोहारदागा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता गंगोत्री कुजूर ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार बंधु तिर्की को हराया था। यह विधानसभा क्षेत्र एसटी के लिए आरक्षित है।

मांडर विधानसभा सीट (Mandar Assembly Constituency) का इतिहास

लोहारदागा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा यह विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। पिछले तीन चुनाव पर नजर डालें तो यहां पर 2005 में कराए गए पहले चुनाव में यूनाईटेड गोआंस डेमोक्रेटिक पार्टी के बंधु तिर्की विधायक चुने गए। 2009 में भी बंधु तिर्की यहां से विधायक बने। वर्तमान में यहां से भाजपा की गंगोत्री कुजूर विधायक हैं।

मांडर विधानसभा सीट का समीकरण

मांडर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,19,299 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,63,879 और महिला मतदाता 1,55,420 हैं। पिछले चुनाव में 66.17 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। प्रदेश की राजधानी और रांची जिले का हिस्‍सा होने के चलते यह इलाका राजनीतिक गतिविधियों में केंद्र रहता है। यह क्षेत्र रांची जिले के सबसे विकसित इलाकों में गिना जाता है।

इस सीट से भाजपा की गंगोत्री कुजूर विधायक थी। भाजपा ने इस बार उनका टिकट काटकर देव कुमार धान को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। पिछले तीन चुनाव नतीजोंं की बात करें तो यहां के मतदाता किसी भी पार्टी को दूसरी बार मौका नहीं देते हैं, और अपना विधायक बदलते रहे हैं।

Mandar Assembly Seat Voting Date:

मांडर विधानसभा सीट पर मतदान : 7 दिसंबर, 2019

Mandar Assembly Seat Counting Result Date:

मांडर विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Mandar Constituency Seat Winner 2014 :

मांडर विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के दीपक बिरुवा

List of Polling Stations in Mandar Assembly

मांडर विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

गंगोत्री कुजूर, भाजपा- 54,200

बंधु तिर्की, तृणमूल कांग्रेस- 7,605

हार का अंतर – 34,715

Mandar Assembly Seat Candidates List:  मांडर विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • भारतीय जनता पार्टी : देव कुमार धान
  • तृणमूल कांग्रेस : फिलमोन तोप्पो
  • झारखंड विकास मोर्चा : बंधु तर्की
  • कांग्रेस : सन्नी तोप्पो
  • आजसू : हेमलता ओरन
  • शिवसेना : एतवा लोहरस
  • राष्ट्रीय महिला पार्टी : गीता ओरन
  • एआईएमआईएम : शिशिर लाकड़ा
  • पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया : संजय महली
  • लोक जन विकास मोर्चा : सुनील ओरन
  • निर्दलीय : ग्लाडविन पॉल
  • निर्दलीय : सुशील कुमार

मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

Mandar Assembly 2014 Result

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022