मनिका विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: 13 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। मनिका विधानसभा सीट (Manika Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। यह सीट चतरा लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हरेकृष्ण सिंह ने राजद (RJD) उम्मीदवार रामचंद्र सिंह को पराजित किया था।

मनिका विधानसभा सीट (Manika Assembly Constituency) का इतिहास

मनिका कभी लातेहार विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हुआ करता था। संयुक्त लातेहार विधानसभा क्षेत्र से अंतिम बार 1969 के विधानसभा चुनाव में बीजेएस के प्रत्याशी यमुना सिंह ने कांग्रेस के झमन सिंह को हराया था। इसके बाद 1972 में मनिका विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया और मनिका के पहले विधायक झमन सिंह बने थे। इसके बाद वर्ष 1977 में चुनाव हुआ, जिसमें बीजेएस के प्रत्याशी यमुना सिंह चुनाव जीते। वह 2000 तक छह बार मनिका के विधायक रहे।

वहीं पिछले तीन चुनाव पर नजर डालें तो 2005 के चुनाव में यहां से राजद के रामचंद्र सिंह ने जीत हासिल की और इस सीट से पहले विधायक बने। 2009 के चुनाव में यहां से भाजपा के हरेकृष्ण सिंह विधायक चुने गए। वह वर्तमान में भी विधायक हैं।

मनिका विधानसभा सीट के समीकरण

लातेहार जिले में आने वाला यह विधानसभा क्षेत्र ब्‍लॉक मुख्‍यालय भी है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरा यह इलाका संथाली समुदाय के लोगों की बहुतायत वाला है। मनिका विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,13,888 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,10,991 और महिला मतदाता 1,02,897 हैं। पिछले चुनाव में 59.77 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

List of Polling Stations in Manika Assembly

मनिका विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

हरेकृष्ण सिंह, बीजेपी- 31583

रामचंद्र सिंह, राजद- 30500

रामेश्वर उरांव, कांग्रेस- 27,731

हार का अंतर – 1083

मनिका विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

BJP – रघुपाल सिंह

JVM – राजपाल सिंह

कांग्रेस – रामचंद्र सिंह

मतदान की तारीख: 30 नवंबर

Manika Assembly 2014 Result

Candidate Sex Age Category Party Valid Votes Polled %Votes Polled
1 HARIKRISHN SINGH M 35 ST BJP 31583 24.70
2 RAMCHANDRA SINGH M 48 ST RJD 30500 23.86
3 MUNESHWAR ORAON M 34 ST INC 27731 21.69
4 NEERA DEVI F 25 ST AITC 6326 4.95
5 SHILPA KUMARI F 27 ST JMM 5975 4.67
6 ANITA MINJ F 44 ST IND 4750 3.72
7 None of the Above NOTA NOTA 4660 3.65
8 GANESH BHAGAT M 59 ST CPI 4027 3.15
9 BACHAN SINGH M 59 ST IND 2981 2.33
10 RAJ KUMAR PAHAN M 46 ST RADP 2633 2.06
11 UMASHANKAR BAIGA M 31 ST IND 1932 1.51
12 PAUL EKKA M 45 ST JKP 1779 1.39
13 RAJMUNI KUNWAR F 47 ST BSP 1583 1.24
14 NIRJAL KUMAR SINGH M 39 ST JBSP 1385 1.08

This post was last modified on November 18, 2019 3:10 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022