AMU के 4 पूर्व छात्रों ने लीक किया MBA का एंट्रेंस पेपर, गर्लफ्रेंड्स को पास कराने का किया था वादा

Follow न्यूज्ड On  

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में MBA एंट्रेंस एक्जाम से जुड़ी एक अजीब बात सामने आई है। यहां रविवार को एमबीए की प्रवेश परीक्षा का पर्चा लीक होने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि चार पूर्व छात्रों ने परीक्षा के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड्स को नक़ल कराने के लिए सारी हदें पार कर दी। इन चारों पूर्व छात्रों ने अपनी चार गर्लफ्रेंड्स को नक़ल कराने के लिए यूनिवर्सिटी कर्मचारी को रिश्वत भी दी।

क्या है पूरा मामला?

खबरों के अनुसार ये चारों लड़कियां एएमयू की एमबीए प्रवेश परीक्षा की तैयार कर रहीं थी। इनके बॉयफ्रेंड्स ने अपना रुतबा दिखाने के लिए ये वादा कर दिया कि ये उन्हें प्रवेश परीक्षा में पास करा देंगे। अब जब गर्लफ्रेंड से वादा कर दिया तो उसे पूरा भी करना था। लेकिन एएमयू में किसी को इस तरह से पास कराना मुमकिन नहीं है। इसके लिए चारों ने योजना बनाई कि पेपर ही ली करा लिया जाए। इसके लिए उन्होंने एएमयू के संविदा कर्मचारी की मदद भी ली।

इन लड़कों ने कर्मचारी को 4 हजार रुपये का लालच दिया था। लड़कों ने कर्मचारी से कहा कि वह बंडल में से एक पेपर निकल दे। बाद में उसे वापस बंडल में ही रख देंगे। कर्मचारी ने ऐसा ही किया। पेपर हाथ में आते ही उसकी फोटोकॉपी कराई गई। पेपर वापस कर्मचारी को दिया कि वह उसे बंडल में रख दे। लेकिन किन्ही कारणों के चलते कर्मचारी ऐसा नहीं कर पाया। उसने पेपर को फाड़कर डिपार्टमेंट की छत पर फेंक दिया। दूसरी ओर चारों छात्रों ने उस पेपर को सॉल्व कराया। सॉल्व कॉपी व्हाट्सअप से चारों गर्लफ्रेंड को भेज दी।

कैसे खुला भेद?

सॉल्व पेपर के  बाद भी इन चारों लड़कों और जुगाड़ लगाया और सॉल्व कॉपी की छोटी-छोटी पर्चियां बनाईं। पर्चियां फिर से उसी कर्मचारी को दे दीं। साथ ही कहा कि ये पर्ची फलॉ-फलॉ लड़कियों को एग्जाम के दौरान अंदर दे देना। कर्मचारी ने भी ऐसा ही किया। लेकिन जब परीक्षा के दौरान बंडल खुला तो एक पेपर कम होने से हड़कंप मच गया। शक होने पर जब कर्मचारी से पूछताछ हुई तो उसने सारा भेद खोल दिया। जिसके बाद चारों पूर्व छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022