मध्यप्रदेश राजनीतिक संकट : भोपाल हवाईअड्डे पर निषेधाज्ञा लागू (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 13 मार्च (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश से बेंगलुरू गए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों के चार्टर विमान से भोपाल आने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या मंे राजा भोज विमानतल पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों ओर से नारेबाजी और धक्का-मुक्की की नौबत आने के बाद हवाईअड्डे पर निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू कर दी गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक इरशाद वली ने मीडिया को यह जानकारी दी। बताया गया कि निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हवाईअड्डे से खदेड़ा गया है।

कांग्रेस के बागी और सिंधिया समर्थक 19 विधायक बीते चार दिनों से बेंगलुरू में थे। इन विधायकों ने पूर्व मंे अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेजा था। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति ने 13 विधायकों को हाजिर होने का नोटिस भेजा था। उसी के चलते ये विधायक भोपाल आ रहे हैं।

विधायकों के आने की सूचना के चलते भाजपा व सिंधिया समर्थक कार्यकर्ता और कांग्रेस के कार्यकर्ता हवाईअड्डे पर पहुंच गए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद 22 विधायकों ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इन विधायकों में से 19 बेंगलुरू में हैं। इनके इस्तीफे की मूल प्रति भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभाध्यक्ष एन. पी. प्रजापति को सौंप चुके हैं।

बेंगलुरू गए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चैधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया के अलावा विधायक हरदीप सिंह डंग, जसपाल सिंह जज्जी, राजवर्धन सिंह, ओपीएस भदौरिया, मुन्ना लाल गोयल, रघुराज सिंह कंसाना, कमलेश जाटव, बृजेंद्र सिंह यादव, सुरेश धाकड़, गिरराज दंडौतिया, रक्षा संतराम सिरौनिया, रणवीर जाटव, जसवंत जाटव के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष तक भेजे गए। उसके बाद तीन और विधायक बिसाहू लाल सिंह, एंदल सिंह और मनोज चौधरी के भी इस्तीफे आ चुके हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022