मेनका ने आदमखोर बाघिन को मारे जाने पर महाराष्ट्र सरकार की निंदा की

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)| केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने रविवार को आदमखोर बाघिन अवनी को मारे जाने को लेकर महाराष्ट्र सरकार की निंदा की। मेनका गांधी ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगनटीवर पर हमला बोला। मेनका ने कहा, “यह कुछ नहीं बल्कि गंभीर अपराध का मामला है।”

मेनका ने कहा कि वह मामले को सख्ती से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष उठाएंगी।

कई हितधारकों के आग्रह के बावजूद मुनगनटीवर बाघिन को मारने का आदेश दिया।

मेनका गांधी ने कहा, “मैं निश्चित रूप से जानवरों के प्रति संवेदना की कमी के मामले को उठाने जा रही हूं, कानूनी, राजनीतिक रूप से भी।”

पांच साल की बाघिन अवनी की पहचान ‘टी1’ के रूप में की जाती है। अवनी ने महाराष्ट्र के विदर्भ जंगलों में आतंक मचाया हुआ था। अवनी को यवतमाल जिले के बोराती गांव के निकट शनिवार की सुबह गोली मार दी गई।

अवनी को कैमरा, ड्रोन, प्रशिक्षित खोजी कुत्तों के साथ वन विभाग अधिकारियों व खोजी दल के साथ चलाए गए तीन महीने के अभियान के बाद मारा गया।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक, वन विभाग अधिकारियों को वन्यजीवों को पहले ट्रैंकुलाइज करना होता है, फिर पकड़ना होता है। लेकिन, शनिवार के अभियान के दौरान अवनी ने कथित तौर पर दल पर हमला किया, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022