मेसी ने रिकॉर्ड छठी बार जीता ‘बैलॉन डीओर’ पुरस्कार

Follow न्यूज्ड On  

पेरिस, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)| अर्जेटीना के दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड छठी बार बैलॉन डीओर पुरस्कार जीत लिया है। बीबीसी के मुताबिक, मेसी का 2015 के बाद से यह पहला बैलॉन डीओर पुरस्कार है। उन्होंने 2018-19 में अपने क्लब बार्सिलोना और अपनी राष्ट्रीय टीम अर्जेटीना के लिए अब तक 56 गोल दागे हैं।

32 वर्षीय मेसी 2009 और 2012 के बीच लगातार चार बार यह पुरस्कार जीते चुके थे।

बैलॉन डीओर पुरस्कार की रेस में इस बार लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वान डिक दूसरे और जुवेंतस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो वोटिंग में तीसरे स्थान पर रहे। रोनाल्डो अब तक पांच बार बैलॉन डीओर पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।

मेसी को इस साल सितंबर में फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था। वह पिछले सीजन में चैंपियंस लीग में 12 गोल के साथ टॉप स्कोरर रहे थे।

महिलाओं में अमेरिका की मेगन रेपिनो ने दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान हासिल किया। मेगन की कप्तानी में अमेरिका ने इस साल जुलाई में फ्रांस में विश्व कप जीता था।

34 वर्षीय मेगन इस साल फीफा की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीत चुकी हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022