महा ‘खेल’ के घटनाक्रम

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में शनिवार सुबह सबको चौंकाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। महाराष्ट्र में घटे घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है :

– शुक्रवार रात लगभग 11.45 बजे अजीत पवार-भाजपा में सौदा हुआ।

– लगभग 11.55 बजे फडणवीस ने पार्टी से बात की और शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के दावा करने से पहले शपथ ग्रहण करने का आग्रह किया।

– रात 12.30 बजे मुंबई से दिल्ली जाने के लिए तैयार राज्यपाल ने अपनी यात्रा रद्द की।

– रात 2.10 बजे राज्यपाल के सचिव को कहा गया कि तड़के 5.47 बजे राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश दाखिल करे और 6.30 बजे शपथ ग्रहण कराने का प्रबंध करें।

– रात 2.30 बजे सचिव ने सूचित किया कि वह दो घंटों में फाइल दाखिल कर देंगे और 7.30 बजे शपथ ग्रहण करने की उन्होंने सलाह दी।

– शुक्रवार रात 11.45 बजे से शनिवार सुबह नौ बजे तक अजीत फडणवीस के साथ रुके और शपथ ग्रहण से पहले उन्हें नहीं जाना था।

– सुबह 5.30 बजे अजीत और फडणवीस राजभवन पहुंचे।

– सुबह 5.47 बजे राष्ट्रपति शासन हटाया गया, लेकिन इसकी घोषणा नौ बजे की गई।

– सुबह 7.50 बजे राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने शपथ ग्रहण शुरू कराया।

– सुबह 8.10 बजे प्रतिक्रियाएं आनी शुरू।

– सुबह 8.40 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बधाई दी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022