महामारी देश की नेतृत्व क्षमता के लिए परीक्षण

Follow न्यूज्ड On  

बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए कई देश प्रयास कर रहे हैं। महामारी फैलने के बाद चीन ने तुरंत रोकथाम के कारगर कदम उठाए और वायरस का फैलाव रोकने में विजय पायी। सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड आदि देशों ने भी न्यूक्लिक एसिड टेस्ट मजूबत किया और महामारी पर नियंत्रण किया। कहा जा सकता है कि महामारी की रोकथाम में बहुत देशों ने अच्छा काम किया, लेकिन अमेरिका इसमें बिलकुल विफल रहा है।

महामारी के सामने अमेरिका का व्यवहार इतना खराब क्यों है? महामारी की रोकथाम में अमेरिका के लगभग हर कदम विफल रहे हैं। महामारी फैलने की चेतावनी मिलने के बाद अमेरिका ने मुकाबले की पर्याप्त तैयारी नहीं की। महामारी फैलने के बाद अमेरिका में प्रभावी टेस्ट उपलब्ध नहीं हो सकता, यहां तक कि चिकित्सकों और नागरिकों को बुनियादी सुरक्षा उपकरण नहीं मिल सकते। हालांकि बाद में न्यूक्लिक एसिड टेस्ट की संख्या बढ़ी, लेकिन जनसंख्या की तुलना में टेस्ट की क्षमता फिर भी कम है। इसके साथ टेस्ट का परिणाम पाने में बहुत समय लगता है, इसलिए अमेरिका ने वायरस पर नियंत्रण करने का सबसे अच्छा मौका खोया।

वहीं अमेरिका में रोकथाम के कदम काफी धीमे हैं। काफी ज्यादा रिहायशी क्षेत्रों में जब महामारी बड़े पैमाने पर फैलने लगी, तब सरकार ने नागरिकों से अलगाव करने का सुझाव दिया। बहुत क्षेत्रों में सामाजिक दूरी के नियम का ठोस कार्यांवयन नहीं किया गया। और खतरनाक है कि महामारी पर नियंत्रण न होने की स्थिति में रोकथाम के प्रतिबंधों को शिथिल किया गया।

इसके अलावा, अमेरिका के अधिकांश क्षेत्रों में लोग मास्क नहीं पहनते हैं, क्योंकि अमेरिकी नेताओं ने कहा था कि मास्क सिर्फ राजनीतिक उपकरण है, महामारी की रोकथाम में इसका ज्यादा फायदा नहीं। टीके के अनुसंधान का भी राजनीतिकीकरण किया गया, जिससे नागरिकों में अविश्वास बढ़ा।

अमेरिका में मजबूत उत्पादन क्षमता है, सार्वजनिक स्वास्थ्य और बेसिक बायोमेडिसिन के अध्ययन में इसकी श्रेष्ठता भी है, जो नये उपचार और रोकथाम के कदम में बदला जाना चाहिए, लेकिन अमेरिकी नेताओं ने विज्ञान को नजरअंदाज किया, यहां तक कि चिकित्सा विशेषज्ञों पर कालिख पोती। इससे विज्ञान और सरकार पर लोगों का विश्वास कम हुआ और अफवाह के फैलाव को बढ़ावा दिया गया।

अमेरिका ने महामारी की रोकथाम में विफलता के लिए भारी कीमत चुकायी। महामारी से अल्पसंख्यक जातीय क्षेत्रों में गंभीर नुकसान पहुंचा और नस्लीय समस्या भी गंभीर हुई है। अब अमेरिका में पुष्ट और मौत के मामलों की संख्या दुनिया के पहले स्थान पर है। महामारी एक देश की नेतृत्व क्षमता के लिए परीक्षण है, खेद है कि अमेरिका इस परीक्षण में असफल रहा। अमेरिका में महामारी का संकट दुखांत घटना में बदल गया है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022