महामारी के बीच 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में राशन दे रहा भारत : मोदी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत पिछले सात से आठ महीनों में कोरोनावायरस महामारी के दौरान लगभग 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में राशन प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारत ने करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का खाद्यान्न गरीबों को मुफ्त बांटा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कृषि एवं खाद्य संगठन (एफएओ) की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यह बात कही। इस दौरान उन्होंने 75 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी किया।

प्रधानमंत्री ने आठ फसलों की हाल ही में विकसित जैव विविधता वाली 17 किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मोदी ने कहा, “भारत के हमारे किसान साथी, हमारे अन्नदाता, हमारे कृषि वैज्ञानिक, हमारे आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ता कुपोषण के खिलाफ आंदोलन का आधार हैं। इन सभी के प्रयासों से ही भारत कोरोना के इस संकटकाल में भी कुपोषण के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ रहा है।”

मोदी ने कहा कि भारत सरकार छोटे किसानों को और ताकत देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, “सरकार एमएसपी देने के लिए काम कर रही है, जो इनपुट लागत का 1.5 गुना है।”

मोदी ने इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने के लिए एफएओ को बधाई भी दी।

कमजोर वर्ग और जनता को आर्थिक और पौष्टिक रूप से सशक्त बनाने में एफएओ का सफर अद्वितीय रहा है।

भारत ने 10 करोड़ से अधिक लोगों को कुपोषण, एनीमिया और जन्म के समय कम वजन को लक्षित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी पोषण अभियान शुरू किया है।

कुपोषण एक वैश्विक समस्या है, जिसमें दो अरब लोग सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से पीड़ित हैं। बच्चों में लगभग 45 प्रतिशत मौतें कुपोषण से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित आठ फसलों की 17 नई जैव-विविधता वाली किस्मों में पोषण मूल्य में तीन गुना वृद्धि होगी।

ये किस्में अन्य खाद्य सामग्री के साथ सामान्य भारतीय थाली को ‘पोषक तत्व-थाली’ में बदल देंगी। इन किस्मों को स्थानीय किस्मों का उपयोग करके विकसित किया गया है।

–आईएएनएस

एकेके/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022