महापर्व छठ को लेकर अक्षरा ने गाया बनवले रहिह सुहाग

Follow न्यूज्ड On  

पटना/मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार सहित उत्तर भारत में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भोजपुरी की लोकप्रिय कलाकार अक्षरा सिंह ने नया गाना बनवले रहिह सुहाग गाया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

अक्षरा हर साल छठ पूजा पर नए गाने लेकर आती हैं, मगर यह गाना उन सबसे काफी अलग है। बनवले रहिह सुहाग में छठ मईया की महिमा के साथ-साथ एक दिल छू लेने वाले इमोशन भी हैं, जो अक्षरा के इस गाने को खास बनाता है।

अक्षरा के इस गाने में मुख्य आकर्षण उनकी सुरीली आवाज भी है। बनवले रहिह सुहाग का लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है जबकि संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर शैलेश परासर हैं। इसमें अक्षरा सिंह के साथ अपर्णा मिश्रा, मृत्युंजय सिंह और राजकुमार सिंह लीड रोल में हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

अक्षरा सिंह को अपने इस गाने से बेहद उम्मीदें हैं। उन्होंने छठ स्पेशल इस गाने का लिंक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया और लिखा है कि फिर से एक नई कोशिश।

इस साल भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षरा का जलवा खूब देखने को मिला। अक्षरा नियमित अंतराल पर एक के बाद एक गाने करती रहीं, जिसे लोगों की सराहना भी मिली।

–आईएएनएस

एमएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022