महाराष्ट्र : 2 करोड़ मुसलमान मना रहे ईद

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में मुंबई के करीब 25 लाख मुसलमानों सहित करीब दो करोड़ मुस्लिम सोमवार को धार्मिक उल्लास व बकरे की कुर्बानी के साथ ईद-उल-जुहा या बकरीद मना रहे हैं। कुर्बानी का त्योहार इस्लामिक कैलेंडर में जुल-हिज्जा के महीने में 10वें दिन पड़ता है।

मुंबई व उपनगरों के 500 से ज्यादा मस्जिदों में लाखों मुसलमानों ने सुबह की नमाज अदा की और इसके बाद बकरे की कुर्बानी दी गई। इस दौरान कड़े प्रतिबंध व उच्चस्तर की सफाई-व्यवस्था रखी गई।

वरिष्ठ उर्दू पत्रकार व कार्यकर्ता एजाज ए.अंसारी ने कहा कि मुख्य ईद-उल-जुहा की सार्वजनिक ‘नमाज’ दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान और वाईएमसीए मैदान में अदा नहीं की जा सकी, इसलिए भीड़ को मुंबई की विभिन्न मस्जिदों में नमाज के लिए दो-तीन शिफ्ट में समायोजित किया गया।

इस वर्ष राजनीतिक और आर्थिक सहित विभिन्न कारणों से कुर्बान किए गए बकरों की संख्या में करीब 25-30 फीसदी की भारी गिरावट आई है।

दार अल मुवादा सोसाइटी के असलम कुरैशी ने आईएएनएस से कहा, “बीते साल हमारे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में करीब 100 बकरे थे, इस साल महज 75 हैं।”

एक एनजीओ कार्यकर्ता इकबाल ए. ने कहा, “हमने मुसलमानों से प्रतीकात्मक कुर्बानी करने का आग्रह किया है और इस तरह बचाए गए धन को महाराष्ट्र बाढ़ राहत कार्यों के लिए दान करना चाहिए। हमने करीब 500,000 रुपये एकत्र किए हैं, जो बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया जाएगा।”

उन्होंने वृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा कुर्बानी की रस्म के दौरान स्वच्छता सुनिश्चित करने में सहयोग के लिए बीएमसी की सराहना की।

अंसारी ने कहा, “बीएमसी के वैन, लोगों द्वारा कचरा उठाकर सार्वजनिक कचरे के डिब्बे में डाले जाने के बजाय पहले से ही इस कचरे को उठाने का इंतजार कर रहे थे। सभी कुर्बानियां पूरी तरह कवर्ड स्थानों में की गईं, ताकि दूसरे समुदाय के हमारे भाइयों-बहनों की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं हों।”

राज्य में अन्य जगहों पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में त्योहार धार्मिक उल्लास व कुर्बानी के साथ मनाया गया। इनमें औरंगाबाद, बीड, लातूर, नासिक, अहमदनगर, पुणे, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सोलापुर और नागपुर शामिल हैं।

हालांकि, बाढ़ प्रभावित सतारा, सांगली, कोल्हापुर व आसपास के क्षेत्रों में जश्न फीका रहा। ये इलाके अभी बाढ़ से उबर रहे हैं।

मुंबई व महाराष्ट्र पुलिस सभी इलाकों में सख्त निगरानी रख रही है, ताकि त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो जाए।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी.राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कई मंत्रियों, कांग्रेस नेताओं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष नवाब मलिक, राज्य समाजवादी पार्टी के प्रमुख अबू आसिम आजमी और अन्य नेताओं ने मुस्लिमों को ईद-उल-जुहा पर मुबारकबाद दी है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022