महाराष्ट्र : आतंकी गतिविधि के शक में 9 हिरासत में

Follow न्यूज्ड On  

 मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)| गणतंत्र दिवस से पहले महाराष्ट्र आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संपर्क और राज्य में आपराधिक गड़बड़ी पैदा करने की योजना के संदेह में नौ लोगों को हिरासत में लिया है।

  आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां इसकी जानकारी दी। यह अभियान रविवार देर रात को थाणे के मुम्ब्रा शहर और औरांगाबाद में चलाया गया। दोनों जगहों पर अल्पसंख्यकों की बड़ी आबादी है।

इनमें से चार को मुम्ब्रा से और बाकी को औरंगाबाद से हिरासत में लिया गया। इन लोगों को पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया गया है।

ये लोग केंद्र से मिली खुफिया सूचना के आधार पर पहले से ही एटीएस के निशाने पर थे। सूत्रों ने कहा कि मुम्ब्रा के यह चार लोग केरल के पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा आयोजित सेमिनार में भाग लेने औरंगाबाद जा रहे थे।

एटीएस को अपनी पूछताछ में औरंगाबाद के पांच अन्य लोगों की जानकारी मिली, जिन्हें बाद में हिरासत में लिया गया। सभी 18-22 वर्ष की उम्र के हैं।

एटीएस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति के सोशल मीडिया खाते से कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है और अब जांचकर्ता फोनों, लैपटॉप, ईमेल, सोशल नेटवर्क साइट और अन्य जानकारियों को खंगाल रहे हैं।

एटीएस को शक है कि ये लोग किसी वैश्विक आतंकी समूह के स्लीपर सेल का हिस्सा हैं। एजेंसी ने बीत तीन दिनों से कई ठिकानों पर छापेमारी की है, लेकिन इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022