महाराष्ट्र : जेएनयू हिंसा को लेकर राकांपा-एबीवीपी कार्यकर्ताओं में झड़प

Follow न्यूज्ड On  

नासिक/मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को नासिक में झड़प हो गई, जिससे स्थानीय पुलिस को उन्हें अलग व तितर-बितर करने के लिए बल का इस्तेमाल करना पड़ा। यह घटना तब हुई, जब बड़ी संख्या में राकांपा के कार्यकर्ता एबीवीपी की नासिक शाखा के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। राकांपा कार्यकर्ता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

एबीवीपी, भाजपा की विद्यार्थी शाखा है।

राकांपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा व पार्टी झंडा लिया हुआ था। वे जोरदार नारेबाजी कर भाजपा व एबीवीपी को निशाने पर ले रहे थे और उन्हें जेएनयू परिसर की गुंडागर्दी के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे, जिसमें करीब 35 छात्र व प्रोफेसर घायल हुए हैं।

नारेबाजी कर जवाब देते हुए एबीवीपी और राकांपा कार्यकर्ता जल्द ही एक दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे और हाथापाई करने लगे, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस ने तत्काल मामले में दखल दिया और उन्हें बलपूर्वक अलग किया और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

उधर, मुंबई में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष महबूब शेख के नेतृत्व में संगठन कार्यकर्ताओं ने नारीमन प्वाइंट स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने जेएनयू हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा-एबीवीपी के खिलाफ नारेबाजी की।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022