महाराष्ट्र : कांग्रेस विधायक ने इंजीनियर को कीचड़ से ‘नहलाया’

Follow न्यूज्ड On  

सिंधुदुर्ग, 4 जुलाई (आईएएनएस)| मुंबई-गोवा राजमार्ग की खराब दशा से नाराज होकर कांग्रेस विधायक नितेश राणे व उनके समर्थकों ने गुरुवार को अपना गुस्सा सड़क के सब-इंजीनियर को कीचड़ से नहलाकर निकाला और उसे पुल से बांधने का प्रयास किया।

राणे के साथ कांकावली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से जुड़े महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी (एमएसपी) के कार्यकर्ता भी थे। राणे पुल के एक हिस्से पर चल रहे मरम्मत कार्य को देखने गए थे। यह पुल कंकावली के पास गढ़ नदी पर बना है।

उन्होंने सब-इंजीनियर प्रकाश शेडेकर से सड़क की खराब हालात पर सवाल किए और आपत्ति जताई कि लोगों को रोजाना कीचड़ व गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, “लोग इसे रोजाना बर्दाश्त कर रहे हैं..अब इसे आप भी महसूस कीजिए।” इसके बाद लोगों ने कुछ बाल्टी कीचड़ शेडेकर पर फेंक दिया, उन्हें धक्का दिया व घेर लिया।

उन्होंने जानना चाहा कि ‘किसने उन्हें कंकावली को कीचड़ में डूबोने का अधिकार दिया है’ और कुछ कार्यकर्ताओं उन्हें कीचड़ के पास ले गए।

राणे व अन्य कार्यकर्ताओं ने शेडेकर को निर्माणाधीन पुल से बांधने की भी कोशिश की।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, बहुत से लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं।

राणे, एमएसपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022