महाराष्ट्र: गार्ड को बंधक बनाकर मंदिर से 12 लाख रुपये की डकैती

Follow न्यूज्ड On  

पालघर| मुंबई से करीब 75 किलोमीटर उत्तर में बसे विरार के पास स्थित वजरेश्वरी मंदिर के कोष से करीब 12 लाख रुपये की डकैती की खबर सामने आई है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पालघर की स्थानीय पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे के आसपास तलवार और चाकू से लैस 4-5 बदमाशों ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया। मंदिर के गार्ड को बांधने के बाद बदमाश मंदिर के अंदर घुसे और कोष को तोड़कर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सामान लूट ले गए।

पुलिस ने जांच के लिए शुक्रवार को मंदिर बंद करवा दिया। इस दौरान गांव के करीब आधा दर्जन स्थानीय लोगों ने मंदिर बंद का विरोध किया।

यह मंदिर मराठा साम्राज्य के गौरव प्रतीकों में से एक है। यह 52 सीढ़ियों वाली एक पहाड़ी पर स्थित है, जहां आसानी से जाया जा सकता है। इसे पेशवा बाजीराव प्रथम के छोटे भाई जनरल चिमाजी अप्पा ने 280 साल पूर्व बनवाया था।

1739 में वसई में बेसिन किले को पुर्तगालियों के कब्जे से मुक्त कराने में सफल होने के बाद वजरेश्वरी देवी का आभार व्यक्त करने के लिए मंदिर का निर्माण कराया गया था।

लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक इस मंदिर के करीब 12 गर्म पानी के झरने हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

This post was last modified on May 10, 2019 3:40 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022