महाराष्ट्र में 4 कोरोना संदिग्धों के भाग जाने से मची खलबली, 3 लौटे

Follow न्यूज्ड On  

नागपुर, 14 मार्च (आईएएनएस)| यहां के एक निजी अस्पताल से शुक्रवार देर रात कोरोना संक्रमण के चार संदिग्धों के भाग जाने के बाद नागपुर में खलबली मच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी शनिवार को दी। चार फरार संदिग्धों में से तीन बाद में माया अस्पताल में लौट आए। वे इसी अस्पताल में कुछ दिनों से निगरानी में रखे गए थे।

एक फरार संदिग्ध की खोज अभी जारी है। चिंतित स्वास्थ्य अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि जिले में अब तक 19 संदिग्धों के परीक्षण पॉजिटिव पाए गए हैं।

फरार संदिग्धों के परीक्षण में एक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, अन्य तीन की जांच जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि मेडिको और पैरा-मेडिकल कर्मचारियों के प्रयासों के बावजूद चारों शुक्रवार शाम अस्पताल से फरार हो गए।

इस मामले को महाराष्ट्र विधानसभा में उठाया गया, जहां कुछ सदस्यों ने इस वैश्विक महामारी के बीच मरीजों को सुरक्षा न दिए जाने के कारण अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ में स्कूलों को बंद करने और मुंबई, नागपुर, ठाणे, नवी मुंबई और नागपुर में अन्य एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी कंपनियों से उनके कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने की अपील की है और बजट सत्र को लगभग एक सप्ताह के लिए रोक दिया गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022