महाराष्ट्र में अनंत गीते, सुशीलकुमार शिंदे, प्रकाश अंबेडकर हारे

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)| शिवसेना को झटका देते हुए पार्टी के कद्दावर नेता व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सुनील तटकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में मात दे दी।
 

गीते ने तटकरे के 4,33,918 मतों के मुकाबले 4,18,855 वोट हासिल किए और कांग्रेस के गढ़ में हैट्रिक बनाने का मौका खो दिया।

सोलापुर में, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सुशीलकुमार शिंदे जिन्होंने 2,38,176 वोट हासिल किए वह भाजपा के महास्वामी जयसिद्धेश्वर शिवाचार्य से हार गए, जिन्हें 3,49,372 वोट मिले।

वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के नेता व संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को पोते प्रकाश अंबेडकर करीब 1,08,298 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

लगभग 2,37,733 वोटों के साथ, अंबेडकर अकोला में भी भाजपा के संजय एस. धोत्रे के मुकाबले पीछे चल रहे हैं, जिन्होंने 4,63,755 वोट हासिल किए हैं।

देश की आर्थिक राजधानी से पहले परिणाम में, भाजपा के मनोज कोटक को मुंबई उत्तर-पूर्व से विजेता घोषित किया गया। 5,12,437 मत हासिल करते हुए कोटक ने अपने मुख्य राकांपा प्रतिद्वंद्वी संजय दीना पाटिल को हराया, जिन्हें लगभग 2,86,962 मत मिले।

अहमदनगर से, कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे-पाटिल के बेटे सुजय विखे-पाटिल ने अपने निकटतम राकांपा प्रतिद्वंद्वी संग्राम ए. जगताप को हराया। सुजय ने 5,88,094 मत हासिल किए, जबकि जगताप को करीब 3,49,934 मत मिले।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022