महाराष्ट्र में कोरोना से सिर्फ 50 मौतें, 5,753 नए मामले आए

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में रविवार को कोराना से सिर्फ 50 लोगों की मौत होने की खबर है, लेकिन नए मामले बढ़े।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 से मौतों का आंकड़ा दूसरी बार 100 से नीचे चला गया, हालांकि नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

तीन-अंकीय आंकड़ों के दिनों के बाद, राज्य की कोरोना मृत्युदर घटकर 50 हो गई। अब तक 46,623 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले, राज्य में 18 मई को 51 मौतें हुई थीं।

राज्य में कोरोना संक्रमण के 5,753 नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 17,80,208 तक पहुंच गई।

लगातार दूसरे दिन, राज्य के 36 जिलों में से 28 में शून्य मृत्यु दर्ज की गई, जिसमें ठाणे, पालघर, रायगढ़, नासिक, अहमदनगर, सांगली, औरंगाबाद, अकोला, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर, और रत्नागिरि जैसे हॉटस्पॉट शामिल हैं।

राज्य के अस्पतालों से 4,060 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 81,512 संक्रमण से उबर चुके हैं। इस समय सक्रिय मामलों की कुल संख्या 16,51,064 है।

मुंबई में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 10,675 हो गया है, जबकि एक सप्ताह तक 1,000 अंक से नीचे रहने के बाद, शहर में 1,135 नए मामले आए। इसके साथ शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 275,714 हो गई।

–आईएएनएस

एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022