महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों की संख्या 215 हुई

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 12 नए मामलों की पुष्टि के बाद राज्य में संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 215 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। नए मामलों में पुणे में पांच, मुंबई में तीन, नागपुर में दो और कोल्हापुर व नाशिक में एक-एक नया मामला सामने आया है।

राज्य में अभी तक आठ लोगों की कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत हुई है। इसमें से दो मरीज उम्र के 40वें पड़ाव पर थे। पहले मामले में मुंबई की एक 40 वर्षीय मृतक महिला का मामला अब तक की सबसे कम उम्र की पीड़ित महिला का रहा है और बुलढाणा का एक 45 वर्षीय व्यक्ति भी इस सूची में शामिल है। दोनों ही मरीजों ने पूर्व में कोई विदेशी यात्रा नहीं की थी।

वहीं, मुंबई, पुणे, यवतमाल, नागपुर और औरंगाबाद सहित अन्य स्थानों के कुल 38 मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

राज्य भर में 17,151 व्यक्ति ‘होम क्वारंटीन’ और 960 ‘इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन’ में हैं।

शहरों और जिलों के सभी सरकारी अस्पतालों को कोरोनावायरस संकट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार किया गया है और राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022