महाराष्ट्र में राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

Follow न्यूज्ड On  

 मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और पूछा कि क्या वह इसकी इच्छुक और इसमें सक्षम है।

 राज्यपाल ने यह कदम राज्य विधानसभा का कार्यकाल आधी रात को समाप्त होने से महज चार घंटा पहले उठाया। भाजपा हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया, “राज्यपाल ने आज सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के निर्वाचित सदस्यों के नेता देवेंद्र फडणवीस से यह बताने को कहा कि क्या उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने की इच्छुक और उसमें सक्षम है।”

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए गए थे, लेकिन इतने दिनों बाद भी कोई भी पार्टी या कोई गठबंधन सरकार बनाने के लिए आगे नहीं आया है।

कोश्यारी ने अब बागडोर अपने हाथों में लेते हुए सरकार गठन की संभावनाएं तलाशने का निर्णय लिया है और उसी क्रम में उन्होंने 105 निर्वाचित विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से उसकी इच्छा और क्षमता के बारे में पूछा है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022