महाराष्ट्र में उल्लास के साथ मनाई जा रही ईद

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)| पवित्र महीने रमजान के समापन को दर्शाने वाले ईद-उल-फितर को बुधवार को महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य हिस्सों में उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

ईद की शुरुआत मुंबई और राज्य के 600 से ज्यादा मस्जिदों में विशेष नमाज अदा करने के साथ हुई।

इस साल, कई मस्जिदों में इमामों ने ने राज्य और देश के उन हिस्सों में भरपूर बारिश के लिए दुआएं मांगी जो सूखे से जूझ रहे हैं।

हमेशा की तरह, सबसे ज्यादा भीड़ ऐतिहासिक आजाद मैदान में देखी गई थी, जहां करीब 50,000 मुसलमानों ने कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की।

नमाज के बाद, लोगों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

उन्होंने एक-दूसरे को ईद की का विशेष व्यंजन ‘शीर-खोरमा’ खिलाई।

कोलाबा, बाइकुला, मझगांव, माहिम, बांद्रा, कुर्ला, घाटकोपर, अंधेरी, जोगेश्वरी, मलाड, कांदिवली, बोरिवली और अन्य स्थानों जैसे पर सड़कों और आवास परिसरों में बड़ी संख्या में मुसलमानों को देखा गया।

कई मस्जिदों, घरों, मुस्लिम इलाकों में कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल को रंगीन रोशनी से रोशन किया गया है और फूलों से सजाया गया है।

मंगलवार को ईद-उल-फितर मनाने वाला दाऊदी बोहरा समुदाय बुधवार इस जश्न में अन्य मुस्लिम भाइयों के साथ शामिल हुआ।

ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरि, बीड, लातूर, नासिक, औरंगाबाद और अन्य क्षेत्रों में भी ईद मनाई गई, जहां अच्छी-खासी मुस्लिम आबादी है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और प्रमुख मुस्लिम नेताओं ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022