महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से 6 मंत्री बाहर, 13 नए मंत्रियों ने ली शपथ (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

 मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया, जिसके तहत छह लोगों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाकर इसमें 13 नए लोगों को शामिल किया गया है।

 इन 13 मंत्रियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 10, शिवसेना के दो और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए (आरपीआई-ए) का एक विधायक शामिल है।

जैसा सोचा था, पूर्व कांग्रेसी नेता और नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे-पाटिल तथा लंबे समय से मंत्री पद की दौड़ में शामिल भाजपा के मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार को भी मंत्री बनाया गया है।

यहां राजभवन में एक समारोह में राज्यपाल सी.वी. राव ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विखे-पाटिल और शेलार के अलावा शपथ लेने वाले अन्य कैबिनेट मंत्रियों में संजय कुटे, सुरेश खड़े, अनिल बोंदे और अशोक उइके तथा तानाजी सावंत (सभी भाजपा से) और शिवसेना से जयदत्त क्षीरसागर हैं।

राज्यमंत्री बनने वाले पांच विधायकों में योगेश सागर, संजय भेगड़े, परिणय फुके (सभी भाजपा से), शिवसेना से अतुल सवे और आरपीआई-ए के अविनाश महाताकीर हैं।

खराब प्रदर्शन के कारण प्रकाश मेहता, विष्णु सवरा, अंबरीश अतराम, दिलीप कांबले, प्रवीण पोटे और राजकुमार बडोलो को मंत्री पद से हटा दिया गया। इन सभी विधायकों ने अपने-अपने इस्तीफा दे दिए, जिन्हें फड़णवीस ने स्वीकार कर लिया।

इसके साथ ही, सोमवार को शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर फड़णवीस ने चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना की स्थिति को मजबूत कर दिया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022