महाराष्ट्र राज्यपाल का कदम राजनीति से प्रेरित : कांग्रेस

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी के राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा करने के कदम को राजनीति से प्रेरित बताया। पार्टी ने कहा कि राज्यपाल ने आमंत्रित दलों को पर्याप्त समय नहीं दिया और सभी दलों को आमंत्रित करने के बावजूद उन्होंने कांग्रेस को सरकार बनाने का आमंत्रण नहीं दिया।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “राज्यपाल कोश्यारी ने महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपमान किया और राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा करके संवैधानिक प्रक्रिया का मजाक उड़ाया है।”

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में अकेली सबसे बड़ी पार्टी की अनुपस्थिति में, राज्यपाल को पहले सबसे बड़े चुनाव पूर्व गठबंधन भाजपा-शिवसेना को एकसाथ और उसके बाद दूसरे सबसे बड़े गठबंधन कांग्रेस-राकांपा को बुलाना चाहिए था।”

सुरजेवाला ने कांग्रेस को आमंत्रित नहीं करने के लिए भी राज्यपाल पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, “अगर राज्यपाल ने व्यक्तिगत दलों को बुलाया भी, तो उन्होंने कांग्रेस को क्यों नहीं बुलाया? राष्ट्रपति शासन लगाने से पहले समय देने में गड़बड़ी क्यों की गई। भाजपा को 48 घंटे, शिवसेना को 24 घंटे और राकांपा को 24 घंटे भी नहीं। यह कदम राजनीति से प्रेरित है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022